
जलांधर ( )भारतीय जनता पार्टी शहरी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर कैंट विधानसभा में ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवारों के पक्ष में जोरदार प्रचार किया।इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व सांसद सुशील रिंकू,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,सरबजीत सिंह मक्कड़,जगबीर बराड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके सभी उम्मीदवारों में जिसमें जिला परिषद की दो सीटों जिसमें मनु मोहन शर्मा जंडियाला और कुलदीप मानक जमशेर से,ब्लॉक समिति के सभी उम्मीदवार सुमन कुमारी कुक्कड़ गांव,अजय सांपला अलीपुर,रणजीत कौर जमशेर,जसविंदर कौर सपराए,यूनुस गौरा जगराल,सुमन भट्टी फोलड़ीवाल,मोहित शर्मा परतापपुरा, संतोष कुमारी फूलपुर, ममता राणी धन्नी गांव, रवि कुमार सरहाली,भूपिंदर राय समराय,जसवीर सिंह जंडियाला के पक्ष में जोरदार प्रचार किया।इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि जंडियाला,जमशेर,फोल्डीवाल, लांबडा समेत हर जगह कमल खिलेगा और विरोधियों को चारों खाने चित्त करके भाजपा सभी सीटें जीतेगी।उन्होंने कहा कि
अब समय आ गया है जब कैंट हल्के के समझदार लोग सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनावों में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब के लोग झाड़ू को बिखेर कर और हाथ को समेट कर कमल का बटन दबा कर कड़ा जवाब देंगे।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनावों में भाजपा की मजबूती विरोधियों की हार को पक्का कर रही है।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार वाले राज्यों के गांव पंजाब के शहरो से ज्यादा तरक्की कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे पंजाब में आप पार्टी और कांग्रेस का झूठा प्रचार पूरे जोर पर चल रहा है तथा आज हर पंजाबवासी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह भाजपा की तरफ उम्मीद बांध कर बैठा है।इस मौके शीतल अंगुराल ने कहा कि चुनावो मे पंजाब की जनता बैलट को बुलेट बनाकर आप सरकार के झूठे वायदों का जवाब देगी और पार्टी चुनावों में विजय परचम लहरायेगी।इस मौके सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि कैंट हलके के गांवों का विकास करके जन जन तक मोदी सरकार की नीतियां प्राथमिकता से लागू करवाना है। उन्होंने कहा कि कैंट हलके में भाजपा की स्थिति मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।इस मौके जगबीर बराड़ ने कहा कि भाजपा जीतने के बाद ही जालंधर कैंट के गांवों के लोगों का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरी वचनबद्धता के साथ पूरे देश का चहुमुखी विकास कर रही है और इसी राह पर अब पंजाब में भी विकास की लहर तेजी से चलेगी।इस मौके अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा जीताओ हर परिवार की पढ़ाई, दवाई, कमाई की चिंता भाजपा करेगी।उन्होंने कहा कि कैंट हलके के गांवों के लोगों ने पार्टी को भरपूर समर्थन दिया है और अब ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनावों में पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करेगी।इस मौके पार्षद कंवर सरताज,जिला भाजपा उपाध्यक्ष अश्वनी अटवाल,भाजपा ऑफिस को इंचार्ज योगेश मल्होत्रा,भाजपा जिला आईटी अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर,राजेश मल्होत्रा,मनीष बल,अनुज शारदा, गौरव राय,अशोक चड्ढा आदि उपस्थित थे।