Sliderराष्ट्रिय

बैंक कर्मचारी ने ग्राहकों के खातों से 64 लाख रुपये उड़ाए

दिल्ली:: गाजियाबाद से बड़ा घोटाला सामने आया है। स्टॉक मार्केट में भारी नुकसान झेलते बैंक कर्मचारी ने ग्राहकों के खातों से 64 लाख रुपये उड़ाए। पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में काम करने वाले 29 वर्षीय सोमिल तिवारी ने इनएक्टिव खातों का दुरुपयोग कर फर्जी ट्रांसफर और चेक के जरिए रकम अपने रिश्तेदार के फर्जी खातों में ट्रांसफर की। पुलिस ने तिवारी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।घटना में आरोपी के रूप में 29 वर्षीय सोमिल तिवारी का नाम सामने आया है। वह बैंक में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने 13 दिसंबर को एक मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। इससे पहले, बैंक शाखा प्रबंधक हिमांशु गुप्ता की शिकायत पर 21 नवंबर को निवाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था।जांच में पता चला कि तिवारी ने इनएक्टिव खातों को चुना, जिनमें ग्राहकों की गतिविधि नहीं थी। उसने फर्जी RTGS ट्रांसफर और चेक के माध्यम से रकम को अपने रिश्तेदार के नाम पर बनाए गए फर्जी खातों में स्थानांतरित किया। इसके बाद यह पैसा शेयर बाजार में लगाया गया, जहां भारी नुकसान हुआ।

Related Articles

Back to top button