Sliderराष्ट्रिय

किसानों के प्रदर्शन से पहले पंजाब सरकार में खौफ

दिल्ली: पंजाब में आज किसान नेता हरजिंदर सिंह घराचों के घर भारी संख्या में पुलिस टीम रेड करने पहुंची। जानकारी के मुताबिक, आज भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक नेता हरजिंदर सिंह घराचों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंची। दरअसल, किसानों की ओर से आज बठिंडा जेल में बंद 2 किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर डीसी कार्यालय बठिंडा के सामने पक्का धरना देने का ऐलान था। इसी के मद्देनजर पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस की इस रेड से अलग-अलग गांवों में तनाव का माहौल बन गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के घर पर भी रेड की। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही, भारतीय किसान यूनियन के मुताबिक, पुलिस ने दर्जनों गांवों में घरों, महिलाओं, गंडुआनों और उगराहां समेत कई लोगों के घरों पर रेड की। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर किसान संगठन में भारी विरोध है। इस रेड के दौरान पुलिस ने कई महिलाओं के साथ मारपीट भी की।

Related Articles

Back to top button