
दिल्ली : ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई सभी को इलाज के लिए पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुट्टू का आटा खाने के कुछ देर बाद ही शरीर में बेचैनी शुरू हो गई थी मिली जानकारी के अनुसार, सुपरटेक इको विलेज 3 और हिमालय प्राइड सोसायटी के लोगों ने व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे, जिसके बाद उन्हें लगातार उल्टी और बुखार आने लगा पीड़ितों की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और उनकी हालत को देखते हुए सोमवार को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया मिली जानकारी के अनुसार, बीमार हुए लोगों को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं वहीं, शुरुआती जांच में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है बिसरख थाना क्षेत्र की पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची और उनकी हालत के बारे में भी जानकारी ली