दिल्ली: सर्राफा बाजार और MCX पर आज फिर से हलचल तेज है हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है अगर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा आंकड़े आपको राहत दे सकते हैं आज सुबह से ही सोने में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है. सुबह 9:53 बजे तक MCX पर सोना 1080 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था इस कटौती के बाद सोने की कीमत 153680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ हैकल की ऐतिहासिक गिरावट के बाद चांदी में आज फिर से सुस्ती छाई हुई है चांदी के भाव में सुबह तक 3127 रुपये की कटौती दर्ज की गई है इस गिरावट के साथ चांदी अब 236764 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है दो दिनों के भीतर चांदी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आ चुकी है, जो औद्योगिक मांग और निवेश के लिहाज से एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है