
श्री चैतन्य महाप्रभु जी के आविर्भाव गौर पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर (हरि बोल मंदिर) द्वारा आयोजित छः प्रभात फेरियों की श्रृंखला के अंतर्गत आज प्रथम प्रभात फेरी का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।
यह प्रभात फेरी श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर से आरंभ होकर पुरानी रेलवे रोड, सर्कुलर रोड भाई दित्त सिंह नगर तथा श्री राम मंदिर, ढन्न मोहल्ला से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में विश्राम हुई। मार्ग में इलाका निवासियौं ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का भावपूर्ण स्वागत किया।
संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हर दास प्रभु, केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, राजेश शर्मा कपिल देव शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल एवं सुरेश कुमार द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना तथा पंचतत्व वंदना के साथ किया गया।
प्रभात फेरी के दौरान गोविंद जय जय गोपाल जय जय, जय शची नंदन गौर हरि एवं हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन करते हुए भक्तगण हाथों में रंग बिरंगे झंडे उठा कर नृत्य करते हुए चल रहे थे |
श्री कपिल शर्मा जी ने कहा कि श्री चैतन्य महाप्रभु जी के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान् श्री कृष्ण ही राधा जी का भाव और कान्ति लेकर इस कलयुग में श्री चैतन्य महाप्रभु जी के रूप में अवतरित होकर इस जगत को हरे कृष्ण महामंत्र प्रदान किया | उन्होंने कहा कि हरे कृष्ण महामंत्र का उच्चारण किसी भी समय किसी भी अवस्था में और किसी भी स्थान पर कर सकते है | इस महामंत्र को करने से जीव तमाम प्रकार के पापों से मुक्त होकर भगवान को प्राप्त कर सकता है |
इस प्रभात फेरी में अजीत तलवाड, राकेश कोछड़, अजय अग्रवाल, राजेंद्र लूथरा, चेतन दास, ललित अरोड़ा, अजय अरोड़ा, दीपक बंसल, जतिन बंसल, हेमंत थापर, केशव अग्रवाल, प्रेम चोपड़ा, सूरज कुमार, वैभव शर्मा, गुरवरिंदर, संजीव खन्ना, गौरव भाला, जगन्नाथ शर्मा, कृष्ण गोपाल, गोवेर्धन शर्मा, रोहित घई, विशाल भल्ला, गौरव मिगलानी, जॉनी जैरथ, गुरप्रीत, हरिकृष्ण, सक्षम, गोपाल कृष्ण, आशीष, सतीश अग्रवाल, विकास, सार्थक, रामदेव वर्मा, मनीष वर्मा, विवेक वर्मा, सूरज पांडे, शशिभूषण, सहित अन्य अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।