Indus International University में दो पुस्तकों का प्रकाशन
ऊना (हि.प्र.) — Indus International University के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के दो प्रतिष्ठित शिक्षकों की पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. जगदेव सिंह राणा द्वारा लिखित पुस्तक “Basic of Computer Science” (बेसिक ऑफ कंप्यूटर साइंस) कंप्यूटर विज्ञान की मूलभूत अवधारणाओं पर आधारित है। इस पुस्तक में कंप्यूटर की आधारभूत जानकारी, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोग्रामिंग की मूल बातें तथा आधुनिक तकनीकी विकास को सरल और व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह विद्यार्थियों के लिए एक उपयोगी एवं मार्गदर्शक पुस्तक सिद्ध होगी।
इसी क्रम में सहायक आचार्य एवं विभागाध्यक्ष (व्यवसाय प्रबंधन) सुश्री निहारिका अग्निहोत्री की पुस्तक “The Coming Tomorrow” (द कमिंग टुमॉरो) भी प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक प्रेरणादायक विचारों पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि “कल” सदैव हमारे सामने आता है और उसे किस प्रकार आकार देना है, यह हम पर निर्भर करता है। प्रत्येक दिन चुनौतियाँ, सीख और अवसर लेकर आता है। जीवन सिखाता है कि विकास हमारे आराम क्षेत्र से बाहर निकलने पर ही संभव है। हर असफलता एक नई शुरुआत का संकेत है। चाहे आज कितना भी अंधकार क्यों न हो, कल सदैव प्रकाश लेकर आता है।
लेखिका ने अपने परिवार, प्रकाशक, मार्गदर्शकों तथा IIU परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन के बिना यह सपना साकार नहीं हो पाता।
विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों लेखकों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।