श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में गौर पूर्णिमा एवं होली महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी का श्रृंगार सुगंधित पुष्पों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे मंगल आरती के साथ हुई । सुबह 10 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मंदिर के चेयरमैन श्री रेवती रमण गुप्ता जी की अध्यक्षता में श्री चैतन्य भागवत का पाठ हुआ । चंद्र ग्रहण के समय 3 बजे हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन प्रारम्भ हुआ जो सायं 7:00 बजे तक चला । उसके बाद पुजारी फुलेश्वर, चैतन्य चरण दास, शुकदेव दास और केशव दास द्वारा पंचगव्य से श्री चैतन्य महाप्रभु जी का प्रकटकालिय अभिषेक किया गया ।

श्री हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ रेवती रमन गुप्ता, कपिल शर्मा, मिंटू कश्यप, जगन्नाथ शर्मा, अम्बरीष, गौर, सुरेश और राजेंद्र लूथरा, द्वारा गुरु वंदना तथा वैष्णव वंदना द्वारा किया गया।

श्री चैतन्य महाप्रभु जी की प्रकट लीला के बारे में बताते हुए श्री कपिल देव जी ने कहा की – श्री चैतन्य महाप्रभु श्री धाम मायापुर, नवद्वीप, जिला नदीया, पश्चिम बंगाल में सन 1486 की फाल्गुनी पूर्णिमा तिथि में संध्या काल में चंद्रग्रहण के समय अवतीर्ण हुए थे। इनकी माता शचि देवी और पिता जगन्नाथ मिश्र थे। यह दिन भारत ही नही अपितु पुरे विश्व में उनके द्वारा प्रचारित श्री हरीनाम -संर्कीतन के साथ उनका दिव्य जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में भक्तों ने आज ब्रज में होली रे रसिया व हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए गुलाब के फूलों की होली खेली।

इस अवसर पर मन्दिर के प्रधान अमित चड्ढा, नरिंदर गुप्ता, अजित तलवाड़, अजय अग्रवाल, सत्यव्रत गुप्ता, राजीव ढींगरा, राकेश चोपड़ा, राजन गुप्ता, प्रेम चोपड़ा, डॉ. मनीष अग्रवाल , हेमंत थापर, संजीव खन्ना, गुरवरिंदर, निशु गुप्ता, कपिल खन्ना, अजय अरोड़ा, अमित अग्रवाल, विशाल भल्ला, दिनेश शर्मा, गोपाल अग्रवाल, प्रेम चोपड़ा, मुनिश वर्मा, घनश्याम राय, केशव वासन, अमरजीत डोल, अमित जिंदल, विनीत अरोड़ा व अन्य मौजूद थे |