
एपीजे स्कूल, महावीर मार्ग, जालंधर के प्री-प्राइमरी सेक्शन द्वारा आयोजित ‘फन एंड फ्लोरी गेम्स 2026’ स्पोर्ट्स मीट समारोह का भव्य आयोजन 10 मार्च को उत्साह और उमंग के बीच सम्पन्न हुआ। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने शूरवीरों ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने जोश के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया। नर्सरी के बच्चों ने टेडी बियर रेस, एलकेजी के बच्चों ने बैग रेस, तथा यूकेजी के बच्चों ने हडल रेस में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
श्री रितिन खन्ना, पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के मानद सचिव।
जिन्होंने बच्चों की ऊर्जा और उत्साह की खूब सराहना की और आज स्कूल के क्रिकेट पिच का उद्घाटन भी श्री रितिन खन्ना जी द्वारा किया गया।
माता-पिता के लिए भी विशेष खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मेडल भी जीते।
बच्चों ने अपने माता-पिता को उत्साहित करने के लिए खूब तालियां बजाईं, गाने गाए और गीतों पर नृत्य किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पी टी एक्सरसाइज से हुई, जिसमें बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर शानदार प्रस्तुति की और अपने स्कूल का जयघोष किया। इसके बाद यू.के.जी की बालिकाओं ने ‘वाका वाका’ गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
पेरेंट्स और बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया गया।
अंत में, विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर प्रधानाचार्य श्री यशपाल जी ने सभी दर्शकों का धन्यवाद किया । उप प्रधानाचार्य श्रीमती आरती शोरी भट्ट ने पेरेंट्स की मौजूदगी की सराहना की। प्री प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती जागृति शर्मा ने कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन दिया।
नर्सरी टेडी बेयर रेस
1 Bhavanya ,Aayan
2 Aditi ,Ridayveer
3 Noelle gupta ,Pransh
mothers race lemon and spoon race
1 Ms sakshi
2Ms Rishma
3 Ms Aakriti
Lkg race winners …
1 Paarush ,Pranshi
2 Tanush ,Takshvi
3 Aanisha ,Trishya
Ukg race winners
1 Kuhaan,Taanvi
2 Sehjveer,kaira,Aarza
3Zoran ,Pranit
Father’s race
1Mr Harmool Singh Sandhu
2Rajesh kalsi
3Mr Varun mahajan
यह समारोह न केवल बच्चों की शारीरिक क्षमता को निखारने का माध्यम बना, बल्कि अभिभावकों और बच्चों के बीच बंधन को भी मजबूत किया।