फगवाड़ा 10 मार्च (शिव कौड़ा) भारद्वाज रत्न (लामियां) गौत्र वार्षिक जठेरे पूजन कार्यक्रम 17 व 18 मार्च को बाबा फतेह सिंह नगर सुखचैन साहिब रोड फगवाड़ा में होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए सुदेश शर्मा ने बताया कि प्रात: 8 से 11 बजे तक विधि विधान के अनुसार पितृों की पूजा होगी। तत्पश्चात धार्मिक समागम एवं दोपहर 12 बजे से भण्डारा प्रारंभ होगा जो कि प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। उन्होंने समूह भारद्वाज रत्न परिवारों से वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होकर पितृों का शुभ आशीष प्राप्त करने की पुरजोर अपील भी की