Sliderराष्ट्रिय

गैस सिलैंडरों की कमी की समस्या से सबसे अधिक मजदूर वर्ग प्रभावित

जालंधर: खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध जैसे हालात और अंतर्राष्ट्रीय तनाव के कारण रसोई गैस सिलैंडरों की आपूर्ति पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलैंडरों की कमी की समस्या अभी भी बनी हुई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक प्रभावित मजदूर वर्ग हो रहा है, जो समय पर गैस सिलेंडर न मिलने के कारण रोजमर्रा का जीवन चलाने में कठिनाई महसूस कर रहा है। उद्योग जगत इससे चिंतित है औरों का मानना है कि कहीं मजदूर वर्ग पलायन करके अपने गृह राज्य को जाना न शुरू कर दें।शहर के विभिन्न इलाकों में उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि घरेलू गैस सिलैंडरों की सप्लाई समय पर नहीं हो रही। लोगों का आरोप है कि सरकार भले ही कालाबाजारी और जमाखोरी पर नजर बनाए हुए हो, लेकिन इसके बावजूद गैस एजैंसियां और संबंधित कंपनियां उपभोक्ताओं को समय पर सिलैंडर उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही हैं। कई उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गैस डीलर जनता को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं और डिलीवरी में जानबूझकर देरी की जा रही है।उपभोक्ताओं ने मांग की है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग गैस एजैंसियों और डीलरों के रिकॉर्ड की जांच करे ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उनका कहना है कि यदि डीलरों के स्टॉक, बुकिंग और डिलीवरी रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच हो, तो पता चल जाएगा कि कमी वास्तव में आपूर्ति की है या फिर कहीं स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button