
बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद सोमवार को राज्य विधान परिषद से इस्तीफा देने वाले हैं इस कदम से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का रास्ता साफ हो जाएगा, ताकि वह राज्यसभा के सदस्य के तौर पर अपनी पारी शुरू कर सकें नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्य के रूप में इस्तीफे की पुष्टि करते हुए, उनके पार्टी सहयोगी और बिहार के विधायक अनंत कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि जदयू कार्यकर्ता इस कदम के विरोध में थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने पहले ही अपना मन बना लिया थाबता दें, नीतीश कुमार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी विधानसभा से इस्तीफा देंगे नितिन नविन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं नितिन नवीन भी 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे