
बिहार: बिहार के सियासी सूत्रों के अनुसार, नए मुख्यमंत्री तौर सम्राट चौधरी का नाम फाइनल है। सियासी गलियारों में शुरू से इन नाम की चर्चा थी और आज भी सभी ओर से सम्राट के ही मुख्यमंत्री बनने के संकेत मिल रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री के लिए निशांत कुमार और विजय चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। निशांत कुमार का नाम शुरू से ही बतौर उपमुख्यमंत्री चर्चा में था, लेकिन विजय सिन्हा को विजय चौधरी से रिप्लेस करना शॉकिंग है।बता दें कि बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल 15 अप्रैल को सुबह कल 11 बजे लोक भवन में होगा। कल केवल 3 लोग मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। इसके लिए लोकभवन को सजाने का आदेश जारी हो गया है।बता दें कि नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। दोपहर करीब सवा 3 बजे वे इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। इससे पहले उन्होंने 11 बजे आखिरी कैबिनेट मीटिंग जॉइन की।