
जालंधर: जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर अहम खबर सामने आई है, पंजाब सरकार के द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को दोबारा से सुरक्षा प्रदान कर दी है। रमन अरोड़ा को पंजाब पुलिस ने गनमैन दे दिए गए हैं वहीं उनके बंद पड़े आफिस को भी खोला जा रहा है जिसके बाद पहले के जैसे रमन अरोड़ा हलके के लोगों के साथ मिलेंगे ओर उनकी समस्याओं का निपटारा करेंगे। सूत्रों के अनुसार रमन अरोड़ा के पंजाब पुलिस के चार गनमैन देने के साथ उनको हल्के में दोबारा से एकटिव होकर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा गया है। हालाँकि कुछ समय पहले रमन अरोड़ा के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज होने के बाद रमन अरोड़ा सिर्फ़ धार्मिक कार्यों में ही नज़र आ रहे थे