दिल्ली: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे भीषण संघर्ष के बीच एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है खबर है कि इजरायल ने अपनी सबसे आधुनिक और घातक लेजर हथियार प्रणाली ‘आयरन बीम’ को बेहद गोपनीय तरीके से संयुक्त अरब अमीरात में तैनात कर दिया है यह कदम ईरान की ओर से होने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों से UAE को बचाने के लिए उठाया गया है इस खुलासे की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इजरायल ने इनमें से कई हथियार तब तैनात किए जब वे पूरी तरह तैयार भी नहीं थे कुछ सिस्टम अभी ‘प्रोटोटाइप’ यानी टेस्टिंग के दौर में थे, लेकिन 28 फरवरी 2026 को ईरान द्वारा शुरू किए गए हमलों के बाद इजरायल ने देरी करना ठीक नहीं समझा ईरान ने इस युद्ध में UAE को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उसने साल 2020 में इजरायल के साथ दोस्ती का हाथ मिलाया था रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने UAE पर 500 से ज्यादा बैलेस्टिक मिसाइलें और करीब 2000 ड्रोन दागे हालांकि, इजरायली तकनीक और सैनिकों की मुस्तैदी की वजह से UAE इन हमलों को नाकाम करने में सफल रहा