
दिल्ली: मध्य ईस्ट की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ा है। उन्होंने यूरोपियन यूनियन के साथ ट्रेड डील तोड़ दी है और यूरोपियन कारों पर 25 प्रतिशत टैरिफ टैक्स लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप के इस नए ऐलान से दुनियाभर में उथल पुथल मच गई है। नया ट्रेड वार शुरू होने का खतरा है। क्योंकि टैरिफ लगाने का असर ग्लोबल सप्लाई चेन और ऑटो सेक्टर पर पड़ेगा। वैश्विक अर्थव्यवस्था और खराब हो जाएगी। पूरी दुनिया एक नाजुक दौर से गुजर रही है।राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर यूरोपियन यूनियन से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर अगले हफ्ते से 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। उन्होंने यूरोपियन यूनियन पर व्यापार समझौता का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने व्यापार समझौते को लेकर अपनी आपत्तियों का जिक्र नहीं किया, लेकिन टैरिफ लगाने से उस टर्नबेरी एग्रीमेंट के टूटने का खतरा मंडरा गया है, जो जुलाई 2025 में ट्रंप में संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच हुआ था।