दिल्ली: अगर आज आपके मोबाइल पर अचानक तेज आवाज के साथ कोई सरकारी अलर्ट आया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है दरअसल, भारत सरकार ने एक नया डिजास्टर इंफॉर्मेशन सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके तहत देशभर में टेस्ट अलर्ट भेजे जा रहे हैं इसका मकसद किसी खतरे की सूचना देना नहीं, बल्कि एक नई तकनीक की जांच करना है, ताकि भविष्य में आपदाओं के समय लोगों तक तुरंत और सही जानकारी पहुंचाई जा सके शनिवार को देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक टेस्ट मैसेज मिला, जिस पर “Extremely Severe Alert” लिखा था इस मैसेज में साफ बताया गया कि यह एक टेस्ट है और लोगों को किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है यह अलर्ट नए सिस्टम के ट्रायल के तौर पर भेजा गया था इस पूरी व्यवस्था के पीछे SACHET नाम का प्लेटफॉर्म काम करता है, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स यानी C-DOT ने तैयार किया है यह सिस्टम इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन के तय किए गए प्रोटोकॉल पर आधारित है और अभी देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है