
जालंधर : श्री चैतन्य गौडीय मठ के अंतर्गत श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल ने रस्ता मोहल्ला स्थित श्री सिद्ध बाबा बिल्लियां वाला मंदिर में किया हरिनाम संकीर्तन के साथ-साथ बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, दीपक शर्मा, आदर्व शर्मा, हर्ष शर्मा, विपुल सिसोदिया,ने मंगलाचरण ,गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, पंचतत्व के साथ किया नीरज कोहली ने जय जय राधा रमण हरि बोल, जय जय राधा रमण हरि बोल, का सकीर्तन करते हुए संकीर्तन को आगे बढ़ाया हर्ष शर्मा ने मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण, का संकीर्तन करते हुए सभी भक्तों को भाव विभोर किया गौरव कोहली ने तू जप ले राधा राधा, तू जप ले राधा राधा का संकीर्तन करते हुए सभी को नृत्य करने पर विवश किया सनी दुआ ने हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए संकीर्तन को विश्राम दिया इस शुभ मंगलमय अवसर पर टाहली मोहल्ला के गवर्मेंट मॉडल सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षा सामग्री प्रदान की गई गौर हरि संकीर्तन मंडल का मुख्य संकल्प भी है कि आने वाली सनातन धर्म की धरोहर को भगवान् के नाम के साथ जोड़ा जाएं इसी भाव से मंडल के सभी सदस्यों ने सरकारी स्कूल के तक़रीबन साठ बच्चों को इस नाम रूपी संकीर्तन की गंगा में बच्चों को शामिल कर उनका उत्साह बढ़ाते हुए शिक्षा के साथ साथ बच्चों से प्रार्थना की कि आप सभी भी भगवान् का नाम उच्चारण करते हुए हर गली, मोहल्ले, कॉलोनी में कृष्ण कृष्ण, राम राम, कहते हुए सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करें इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमति लिल्ली सोबती, अध्यापक जय माला, सुप्रीत कौर गिल, प्रोमिला, भी बच्चों के साथ उपस्थित हुई मंडल की ओर से इन सभी का स्वागत भी किया गया इस अवसर पर पूर्व पार्षद पुत्र राघव सहगल, समाज सेवक आकाश शर्मा, हसन सोनी, हनी तलवार, अनुपम शर्मा, पंडित बृजवासी प्रेम शर्मा,आप नेता सुमित कालिया, ने संकीर्तन का आनंद लेते हुए मंडल के कार्य को सराहना करते हुए कहा कि इस समय जो नशे का कोड़ अपनी बांहे फ़ैला कर समाज को जुर्म की ओर धकेल रहा हैं इस से बचने का एक मात्र यही उपाय है कि आने वाली पीढ़ी को कथा कीर्तन के माध्यम से भगवान् की सेवा में जोड़ा जाए इस संकीर्तन में सभी मोहल्ला निवासियों से अपना भरपूर सहयोग दिया इस संकीर्तन में हर्ष दुआ, टिंकू शर्मा, अमन, बिट्टू, गुड्डू, धर्मपाल अरोड़ा, बिट्टू बल्ली, विजय कुमार, आशा रानी, माया रानी, वंदना, अनु, पूजा, धीर परिवार, मेहरा परिवार, टंडन परिवार, शर्मा परिवार, वधवा परिवार ने संकीर्तन का ख़ूब आनंद लेते हुए भगवान् के नाम का गुणगान किया !