Sliderअन्य राज्य

गोदाम में भीषण अग्निकांड दूर तक दिखीं लपटें

हरियाना: हरियाणा के नूह जिले के तावडू उपमंडल से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जोरसी-फतेहपुर गांव में स्थित एक विशाल गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था। इस हादसे में करोड़ों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ये पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं लेकिन भीषण आग के कारण अतिरिक्त गाड़ियां भेजनी पड़ीं।

Related Articles

Back to top button