Sliderपंजाब

मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड

चंडीगढ़: पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ स्थित उनके घर पर ED ने रेड मारी है। रेड पर सीएम मान ने बीजेपी पर निशाना साधा है। CM ने कहा कि पंजाब ED-BJP के इस गलत गठबंधन को खत्म कर देगा।प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों से जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ 4 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में की जा रही है। तलाशी जिन परिसरों में हो रही है, उनमें मंत्री के रूप में संजीव अरोड़ा को आवंटित आधिकारिक आवास भी शामिल है।मामले में सीएम मान ने कहा कि आज फिर BJP ED संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब BJP ED उनके घर आई है और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, इसे औरंगजेब भी नहीं झुका सका।

Related Articles

Back to top button