
दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव का पद भी संभालेंगे।लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि भारतीय सेना के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। रक्षा और सुरक्षा मामलों में उनकी गहरी समझ के कारण उन्हें सेना में एक रणनीतिक नेतृत्वकर्ता माना जाता है। फिलहाल वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे हैं।इससे पहले भी वह सेना के कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने भारतीय सेना के उपप्रमुख के रूप में काम किया है। इसके अलावा मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सेना के संचालन, प्रशासन और रणनीतिक योजनाओं में उनका लंबा अनुभव रहा है।माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में सेना केआधुनिकीकरण, नई तकनीकों के इस्तेमाल और संयुक्त सैन्य ढांचे को और मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में रक्षा क्षेत्र में कई बड़े फैसलों और योजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।