
● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में अंग्रेज़ी-विभाग के सहयोग से विद्यालय में ‘SOF अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेज़ी ओलंपियाड’ (2025-26) की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। तीसरी से दसवीं कक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अंग्रेज़ी भाषा, व्याकरण और शैक्षणिक-कौशल का परिचय दिया। ‘SOF’ द्वारा घोषित परीक्षा-परिणाम में प्रतिभागियों ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान सुनिश्चित करते हुए विभिन्न पदक प्राप्त किए। इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक, तीन विद्यार्थियों ने रजत तथा एक विद्यार्थी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इन विद्यार्थियों को विशिष्ट रूप से प्रमाण-पत्र देने के साथ-साथ परीक्षा में भाग लेने वाले शेष प्रतिभागियों को भी ‘SOF’ द्वारा प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन की बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी, ट्रस्ट, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेताओं तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।