Sliderपंजाब

पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लड़कियां आबादपुरा को 10 नए कंप्यूटर और 2 इंटरएक्टिव टच पैनल प्रदान किए गए।

पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लड़कियां आबादपुरा को 10 नए कंप्यूटर और 2 इंटरएक्टिव टच पैनल प्रदान किए गए। इन आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन संजीव भगत, कोऑर्डिनेटर शिक्षा क्रांति द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संजीव भगत ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार ऊंचा उठा रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि नए कंप्यूटर और इंटरएक्टिव टच पैनल विद्यार्थियों की डिजिटल लर्निंग को और अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाएंगे।
स्कूल प्रिंसिपल सोनिया धवन ने पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से पढ़ाई करने में बड़ा लाभ मिलेगा।
इस मौके पर वार्ड इंचार्ज गुरनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह लेक्चरर, जगमोहन सिंह, अशोक कुमार वार्ड सेक्रेटरी तथा समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button