जालंधर: शहर की मकसूदां मंडी में भाजपा नेता मोनू पुरी पर गोलियां चलाने की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार 2 युवकों ने उन पर फायरिंग की है। मोनू पुरी की दोनों टांगों में गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।जानकारी अनुसार मकसूदां मंडी में फंड को लेकर चल रहे विवाद में फायरिंग हुई है, जिसमें भाजपा नेता मोनू बुरी तरह से घायल हुए हैं। फायरिंग दौरान भाजपा नेता के साथ उनका एक साथी भी घायल हुआ है। जानकारी अनुसार मोनू पूरी और दूसरे आढ़ती में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष सामने-आमने हो गए। घटना में करीब चार फायर हुए जिनमें से एक गोली मोनू पूरी की पैर में लगी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है इसके साथ ही भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने ईस घटनाकरम को देखते हुए कहा के पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही निंदनई हो चुकी है और साथ ही बीजेपी नेता शीतल अंगुराल द्वारा अपनी टिपण्णी मे ये कहा गया कि जिस तरिके से हर रोज गोलिया चल रही है स्थानिय पुलिस की कार्यशैली के ऊपर एक प्रश्न चिन्ह लगाना कोई आपत्ति की बात नहीं है