दिल्ली: एक साल तक सोना-चांदी न खरीदने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 5 से 10 प्रतिशत कर दिया गया हैं। वहीं सेस भी एक प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया गया है। इससे अब विदेशों से सोना-चांदी मंगवाना महंगा हो गया है। इसका सबसे बड़ा असर ज्वेलरी मार्केट और इंडस्ट्री पर पड़ेगा। वहीं लोगों के लिए भी गहने खरीदना महंगा हो जाएगा।बता दें कि MCX पर आज 5 जून को एक्सपायर होने वाले सोने का रेट 1,53,417 रुपये है। वहीं चांदी का रेट 2,79,130 रुपये है। बीते दिन 12 मई को सोने का रेट 1,53,888 रुपये था। वहीं चांदी का रेट 2,80,388 रुपये था। वहीं भारत के घरेलू बाजार में सोने-चांदी का रेट बढ़ने के आसार हैं।बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना-चांदी न खरीदने की अपील की है। इस अपील के पीछे की वजह इम्पोर्ट बिल पर बढ़ते दबाव, अंतरराष्ट्रीय युद्ध और ऊर्जा संकट के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा को बताया जा रहा है