Oplus_16908288

● शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के बारहवीं कक्षा (सत्र 2025-26) के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किए परीक्षा-परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया।
• कॉमर्स स्ट्रीम में होनहार छात्रा हृतिका भल्ला ने 98.2% अंक प्राप्त करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। हृतिका भल्ला ने ‘बिज़नेस स्टडीज़’ और ‘अकाउंटेंसी’ विषयों में शत-प्रतिशत अंक भी प्राप्त किए। आकांक्षा साहनी ने 95.8% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और ‘बिज़नेस स्टडीज़’ विषय में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। धृति, रोचना शर्मा और आरव सिक्का ने 95.4℅ अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। आरव सिक्का ने ‘अकाउंटेंसी’ विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
• मेडिकल स्ट्रीम में परिधि शर्मा ने 91% अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया। पलक कश्यप ने 89.8% अंकों के साथ दूसरा तथा हिषा ने 89.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
• नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में अर्शिता चावला ने 90% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं गर्वित शर्मा ने 89.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। गर्वित शर्मा ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वंशिका ने 86.6% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।
• ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम में यशिका सैनी ने 89.8% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दीपांशी सेठ 85.4% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान पर रही। जसकिंदर कौर ने 83% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने बारहवीं बोर्ड-परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि
मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स तथा ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम के विद्यार्थियों
में से उन्नीस विद्यार्थियों ने 89.5% से अधिक तथा उन्नीस विद्यार्थियों ने 84.5% से 89.4% तक अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।
अंश कोचर ने अकाउंटेंसी तथा दिव्यांश ने भी ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या और श्रीमती ममता अरोड़ा ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, मार्गदर्शक अध्यापकों एवं अभिभावकों को बोर्ड-परीक्षा के शानदार परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।