पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एम जी एन प्री प्राइमरी: मदर्स डे 2026

एम जी एन के प्री-प्राइमरी विंग में मदर्स डे
बड़े ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों तथा उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट (Gynaecologist) Dr. Gurmeet Sehgal थीं। उन्होंने मातृत्व के महत्व के साथ-साथ महिलाओं की सेहत के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने सभी माताओं को सलाह दी कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन पर स्वयं को एक हेल्थ चेकअप का उपहार अवश्य दें, ताकि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।

इस अवसर पर प्री-प्राइमरी विंग की रिटायर्ड इंचार्ज Mrs. Sukham को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
एम जी एन पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर के एल के जी (LKG) के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत और कविताओं के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स, तथा मॉडलिंग एक्टिविटी भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान माताओं को सम्मानित भी किया गया।
स्कूल के प्रिंसिपल श्री के.एस रंधावा ने अपने प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से अभिभावकों एवं माताओं का मार्गदर्शन
किया।
हेडमिस्ट्रेस श्रीमती संगीता भाटिया ने सभी माताओं का धन्यवाद करते हुए उन्हें बच्चों की अच्छी परवरिश एवं संस्कारों से जुड़ी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
अंत में सभी माताओं ने संगीत की धुन पर जमकर डांस किया और
पूरा कार्यक्रम प्रेम, सम्मान और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा तथा सभी के लिए यादगार बन गया।

Related Articles

Back to top button