आज भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में अधिवक्ताओं के एक समूह ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने वाले अधिवक्ताओं में एडवोकेट शिवम सूद, एडवोकेट प्रिंस शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा तथा एडवोकेट अमित शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस अवसर पर एडवोकेट कौस्तुभ दादा तथा एडवोकेट मीनाक्षी शर्मा भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी S. R. Ladhar तथा एडवोकेट एन. के. वर्मा ने सभी अधिवक्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री लधर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रहित के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अधिवक्ताओं के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनसेवा और न्याय आधारित नीतियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

नव-शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।