
दिल्ली: मिडिल ईस्ट में फिर जंग छिड़ गई है। ईरान और इजरायल एक दूसरे पर बमबारी और मिसाइल-ड्रोन अटैक कर रहे हैं। संघर्ष की वजह लेबनान है। इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए। बदला लेते हुए बीती रात ईरान और हिजबुल्लाह ने मिलकर इजरायल पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में बमबारी की। इस घटनाक्रम के बीच ट्रंप इग्नोर हो गए। क्योंकि ट्रंप ने नेतन्याहू को जवाबी हमला न करने का निर्देश दिया था, बावजूद इसके इजरायल ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई की। ईरान और इजरायल के हमलों से पूरे मिडिल ईस्ट में फिर हाई अलर्ट जारी हो गया है। इराक और सीरिया ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। सऊदी और कतर ने भी देश में अलर्ट जारी करके अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। क्योंकि ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने दोबारा हमला किया तो वो खाड़ी में मौजूद अमेरिकी बेसों को निशाना बनाएगा।