
दिल्ली: आज दिल्ली में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होगा बता दें कि आज सोमवार को दिल्ली में देश के 23 विपक्षी दल एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं ये वो दल हैं जो INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और BJP को 2029 के लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देना चाहते हैं लेकिन हाल ही में हुए कुछ राज्यों के चुनावों में बड़े नुकसान के बाद गठबंधन के अंदर ही खींचतान की स्थिति पैदा हो गई है इन्हीं मसलों को सुलझाने और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए ये अहम बैठक बुलाई गई है हाल ही में हुए कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने विपक्ष को काफी नुकसान पहुंचाया है पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC की हार हुई TMC INDIA गठबंधन का एक मजबूत हिस्सा मानी जाती है वहीं, दूसरी ओर, तमिलनाडु में DMK को भी हार का मुंह देखना पड़ा ये दोनों ही पार्टियां इंडिया गठबंधन की ताकत थीं इनकी हार के कारण भी गठबंधन कमजोर पड़ गया है इंडिया गठबंधन की इस बैठक में मुख्य रूप से दो काम किए जाने हैं पहला, आगे की रणनीति तय करना, यानी राज्यों के आने वाले चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मिलकर लड़ा जाए दूसरा, गठबंधन के अंदर जो मतभेद हैं उन्हें सुलझाया जाए