
मणिपुर: मणिपुर फिर हिंसा की आग में जल रहा है। पिछले 24 घंटे से मणिपुर में हिंसा जारी है। ताजा हिंसा किडनैप किए गए 6 नागा लोगों के शव मिलने के बाद भड़की। पूरे राज्य में तनाव है और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि लोकल पुलिस, CRPF, असम राइफल्स के करीब 450 जवानों ने स्निफर डॉग्स की मदद से शव बरामद किए। वहीं हालातों को देखते हुए यूनाइटेड नागा काउंसिल ने मणिपुर में 24 घंटे के बंद का ऐलान किया है।लियांगमाई नागा काउंसिल अध्यक्ष टिमोथी विजुनामेई ने कहा कि कुकी नार्को-आतंकवादियों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई गांव से गत 13 मई को 48 लोग अगवा किए गए थे। इनमें शामिल नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इम्फाल में जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मुर्दाघर में शवों को रखा गया है। शव इतनी खराब हालत में हैं कि उनकी पहचान हो पाना मुश्किल है। आतंकियों का यह कृत्य बेहद शर्मनाक, निंदनीय और निराशाजनक है।