
दिल्ली: 45 डिग्री अधिकतम तापमान में लू की मार झेल रहे पंजाब को मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश का दौर चला, जबकि कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब में 100 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 6 से 7 डिग्री सैल्सियस तक की कमी आई, जिससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने 12 जून के लिए पूरे पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 और 14 जून के लिए यैलो अलर्ट घोषित किया गया है मौसम विशेषज्ञों का कहना है। कि बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत को देखते हुए लोगों को लापरवाह नहीं होना चाहिए। मौसम में आए बदलाव का असर अस्थायी भी हो सकता है और धूप निकलने के बाद गर्मी दोबारा बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए, धूप में निकलते समय सिर को ढकना चाहिए तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए