दिल्ली: Delhi-NCR के दूसरे बड़े हवाई अड्डे ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स की शुरुआत हो चुकी है। देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी IndiGo इस एयरपोर्ट की पहली लॉन्च कैरियर बनी है। पिछले एक हफ्ते से यहां रनवे और अत्याधुनिक उपकरणों की कड़ाई से जांच की जा रही थी जो पूरी तरह सफल रही।यह एयरपोर्ट आने वाले समय में एशिया का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने की ओर अग्रसर है। जानकारी के लिए बता दें कि आज देश के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू आज नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली पहली कमर्शियल उड़ान को हरी झंडी दिखाकर इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत करेंगे।उद्घाटन कार्यक्रम के शेड्यूल के मुताबिक पहली इनॉगरल फ्लाइट सुबह 7:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर चुकी है। इस पहली वीआईपी फ्लाइट में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के साथ देश के 75 बड़े दिग्गज कारोबारी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।