
दिल्ली: फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ रविवार को द्विपक्षीय बैठक की इसमें प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी शामिल रहे बता दें कि इस दौरान दोनों देशों के बीच 13 बड़े समझौते हुए हैं विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्पेस और शिक्षा पर चर्चा की गई दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में आपसी व्यापार को दोगुना करने के लिए एक हाई-लेवल सिस्टम और इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग की शुरुआत की है इससे पहले दोनों नेताओं ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ प्रोग्राम का उद्घाटन किया, जिसमें भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स ने हिस्सा लिया प्रोग्राम के बाद राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी को नीस के पास स्थित विला केरीलोस घुमाने ले गए यह फ्रांस की प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान, भारत और फ्रांस ने टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, व्यापार, अंतरिक्ष, शिक्षा और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्रों में 13 अहम नतीजों की घोषणा की यह ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के तहत दोनों देशों के बीच सहयोग के बड़े विस्तार को दिखाता है