Sliderराष्ट्रिय

NMIA से शुरू हो रही इंटरनेशनल उड़ान, जाने कब

दिल्ली: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस आगामी 15 जुलाई से अबू धाबी के लिए अपनी रोज़ाना उड़ानें शुरू करने वाली है। इसके साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस इस नए एयरपोर्ट से इंटरनेशनल ऑपरेशन्स शुरू करने वाली पहली घरेलू एयरलाइनों में से एक बन जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, इस रूट पर अत्याधुनिक बोइंग 737-8 MAX विमान का इस्तेमाल किया जाएगा। नवी मुंबई से अबू धाबी जाने वाली उड़ान का नंबर IX205 होगा, जबकि अबू धाबी से लौटने वाली फ्लाइट का नंबर IX206 होगा। यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से मुंबई और नवी मुंबई के यात्रियों को खाड़ी देशों की यात्रा के लिए एक अच्छा विकल्प मिल जाएगा। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले महीने से पैसेंजर और कार्गो दोनों ही क्षेत्रों में ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए तैयार हो रहा है। हाल ही में मुंबई में आयोजित ‘BCBA लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव 2026’ के दौरान NMIA के चेयरमैन कैप्टन BVJK शर्मा ने इस बात की पुष्टि की थी

Related Articles

Back to top button