जालंधर, 21 जून : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने रविवार शाम शहर के वार्ड नंबर 60 के कटहिरा मोहल्ले में लोक मिलनी के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके उचित समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई लोक मिलनियां नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा लोगों की समस्याओं का योग्य समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावशाली साधन साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रोग्रामों के माध्यम से ज़मीनी स्तर पर मुद्दों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर मेयर विनीत धीर भी मौजूद थे। श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासशील है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचा, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में अनेक लोक-कल्याणकारी पहलें की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी क्लीनिक स्थापित करके जहां राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई है, वही 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू की है, जिससे लोगों की इलाज को लेकर चिंता समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 600 यूनिट मुफ्त बिजली के माध्यम से राज्य के लोगों को बड़ी राहत दी है। श्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की भलाई और आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित बनाने के लिए मावा- धीया सम्मान योजना लागू की है, जिसके तहत जनरल वर्ग की योग्य महिलाओं को 1000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। उन्होंने लोगों से सरकार की इन प्रमुख योजनाओं का पूरा लाभ लेने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई और राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह लडी जारी रहेगी। इस मौके पर काउंसलर गुरजीत सिंह घुम्मण और बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।