अरुणाचल प्रदेश : केयी पन्योर जिले में आज सुबह लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से निचले इलाकों में जलभराव हो गया और 18 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया जिससे कई लोग फंस गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव दानी सुलु ने बताया कि याजाली सर्कल के अंतर्गत पूसा के निकट नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड परियोजना कॉलोनी में आई अचानक बाढ़ के बाद तीन लोगों के लापता होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार ढह गई जिससे कॉलोनी और आसपास के निचले आवासीय क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में पानी भर गया। अधिकारी ने प्रशासन ने अतिरिक्त उपायुक, पुलिस उपाधीक्षक (डीएस और सर्कल अधिकारी को नुकसान का आकलन करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय के लिए तत्काल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने के निर्देश दिए हैं