
केरल: केरल के चेरथला में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां मंगलवार को एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई। हालांकि पुल का हिस्सा गिरते ही मौके पर मौजूद मजदूरों और राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया।यह घटना उस समय हुई जब ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य चल रहा था। पुल का एक हिस्सा ढहने से कंक्रीट का मलबा नीचे सड़क पर गिर गया जिससे निर्माण कर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इस मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की। यह ओवरब्रिज केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के चौड़ीकरण परियोजना का हिस्सा है। घटना के तुरंत बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधि और निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया