जालंधर, 3 जुलाई:  लघु उद्योग भारती भारती महिला इकाई की मासिक बैठक एवं कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन शुक्रवार, 3 जुलाई को जालंधर जिमखाना क्लब में किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन का विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देना तथा अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श करना था।बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती, पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा धूमल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती का आधार अधिक से अधिक महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी है।ये एक दैवीय कार्य है, जिसमें उद्यमिता प्रोत्साहन के साथ-साथ लघु उद्योग सफलतापूर्वक चलते रहें इसका हर संभव प्रयास ज़िला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक केंद्र और प्रदेश सरकारों से संवाद स्थापित कर, सारे देश के सभी प्रदेशों में 600 से अधिक ज़िलों में 1100 इकाइयों के माध्यम से लघु उद्योग भारती अनुशासित ढंग से निरंतर कर रहा है। उन्होंने सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने और नई महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, महिला उद्यमियों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जालंधर की अध्यक्ष आरती सचदेवा, महासचिव रमनप्रीत जज, कोषाध्यक्ष सरोज ठाकुर, पंजाब की संयोजक अमरदीप शेरगिल, रूही बुद्धिराजा, नेहा मेहता पल्लवी ठाकुर और आज हमारे साथ एक नई सदस्य जुड़ीं, दीप्ति जी चौहान तथा लघु उद्योग भारती के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।