जालंधर :

जालंधर के बस्तियां क्षेत्र स्थित राजा गार्डन रोड पर एक ब्यूटी सैलून में कार्यरत तीन कर्मचारियों-मानसी, स्नेहा और नेहा- के खिलाफ कथित हेराफेरी के मामले में पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़िता का कहना है कि कथित हेराफेरी से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग कई बार की गई, लेकिन संबंधित कर्मचारियों की ओर से अब तक दस्तावेज नहीं दिए गए। पीड़िता का आरोप है कि दस्तावेज उपलब्ध न कराना पूरे मामले को संदेहास्पद बनाता है।

पीड़िता ने बताया कि उसने संबंधित थाने के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी कई बार शिकायत दी है, लेकिन मामला अब भी लंबित है। उसका आरोप है कि कार्रवाई में देरी से आरोपियों के हौसले बढ़ रहे हैं और उसे न्याय मिलने में विलंब हो रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।