
वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि लगातार तेज आर्थिक वृद्धि और सुधारों की निरंतरता भारत को 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनने की राह पर ले जाएगी। आईएमएफ की यह टिप्पणी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य ताजा अनुमान जारी करने के एक दिन बाद आई है। इसमें भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल और वैश्विक वृद्धि का प्रमुख इंजन बताया गया है। आईएमएफ के संचार विभाग की निदेशक जूली कोजैक ने कहा कि बुधवार को जारी डब्ल्यूईओ अपडेट में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहेगी और जोखिमों का संतुलन अप्रैल के अनुमान की तुलना में बेहतर रहेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो आगे बढ़कर 6.7 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र का दर्जा हासिल करने के लिए भारत को लंबे समय तक तेज आर्थिक वृद्धि बनाए रखने और लगातार सुधारों को आगे बढ़ाने