
जालंधर ( उदय दर्पण) : केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के चंडीगढ़ संभाग की ओर से आयोजित 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) 2026-27 के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन 15 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), जालंधर में किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के केंद्रीय विद्यालयों की छात्राएं विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन (अंडर-14, 17 एवं 19), कबड्डी (अंडर-14 एवं 17), बॉक्सिंग (अंडर-14, 17 एवं 19), शूटिंग (अंडर-14, 17 एवं 19) तथा खो-खो (अंडर-14 एवं 17) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार उद्घाटन समारोह में कई प्रतिष्ठित खेल हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। केंद्रीय विद्यालय पीएम श्री सुरानुस्सी, जालंधर द्वारा मीडिया संस्थानों को समारोह की कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि मीडिया की उपस्थिति से प्रतियोगिता को व्यापक पहचान मिलेगी और खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संपर्क अधिकारी विशाल शर्मा से 9569019899 पर संपर्क किया जा सकता है