थाईलैंड: राजधानी बैंकॉक के एक स्कूल में फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है फायरिंग एक छात्र ने ही की है, जिसमें करीब 20 छात्रों के घायल होने और एक टीचर समेत 7 लोगों के मारे जाने की खबर है प्लाई बैंग के पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल पासाकोर्न चैताविवोंग ने फायरिंग की पुष्टि की और बताया कि नोनथाबुरी प्रांत के बैंग क्रुआई जिले में स्कूल में गोलीबारी हुई है आरोपी की पहचान छात्र के रूप में हुई है, जिसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली हैमिली जानकारी के अनुसार, बैंकॉक के बाहरी उत्तर-पश्चिमी इलाके में देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल है, जिसके अंदर आज छात्र ने ही गोलीबारी करके दहशत फैलाई सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में रेस्क्यू टीम को एंबुलेंस में घायलों को ले जाते हुए देख सकते हैं एक तस्वीरें में स्ट्रेचर पर लेटे शख्स को ले जाते हुए रेस्क्यू टीम के लोग नजर आएंगे स्टूडेंट्स और स्टाफ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, वहीं जो लोग अंदर फंसे हैं, उनके चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं