जालंधर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब जालंधर की ओर से प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में आज मदर टेरेसा होम मॉडल टाउन में रह रहे जरूरतमंद बच्चों के लिए क्लब की ओर से सामग्री,साबुन,तेल,बिस्कुट, फल,कपड़े धोने का सामान और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान की गईं।सैक्ट्री अरुण वशिष्ट ने बताया कि हमारे पिता जी भी मदर टरेसा में सेवा करने आते थे उनकी प्रेरणा से हम भी हर वर्ष सेवा करते हैं।आपनी बेटी नेहा वशिष्ट शर्मा के जन्मदिन पर इस प्रोजेक्ट में विशेष योगदान दिया।इस मौके पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट,ट्रेजियर सुरिंदर सिंह,पीआरओ सरवन अग्रवाल,मीडिया प्रभारी जगन नाथ सैनी,सीनियर लांयन एम एल गुप्ता,ऐ के बहल, सेवा सिंह,खुशपाल सिंह,राकेश खिल्लन,नमया सेठी मौजूद रहे।मल्होत्रा साहब ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य ही मानवता की सेवा है।मदर टेरेसा होम में रहने वाले लोग हमारे अपने हैं और उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है।लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज व मानवता की सेवा करना है और हमारा लायंस क्लब जालंधर दीन दुखियों की मदद करने में हमेशा तात्पर्य रहता है।होम की प्रभारी सिस्टर ने लायंस क्लब जालंधर का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के सहयोग से उन्हें जरूरतमंदों की सेवा करने में और बल मिलता है।