
Sliderअन्य राज्य
बादल फटने से मची तबाही, रोड पर बंद हुआ Traffic

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बादल फटने की घटना सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस घटना के चलते श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड बंद हो गया है जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानी नुकसान से बचाव रहा है।जानकारी के अनुसार जोजिला इलाके के ऊंचे इलाकों में बादल फटने से मलबा जमा हो गया और जोजिला में रंगा मोड़ के पास श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड बंद हो गई। इस घटना के बाद प्रभावित हिस्से पर आवाजाही रुक गई है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबे को हटाने और इस अहम सड़क पर जल्द से जल्द ट्रैफिक बहाल करने के लिए काम कर रही हैं


