Sliderपंजाब

जालंधर के मेन चौक में पेट्रोल से भरे टैंकर और कार की टक्कर

जालंधर: जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक में हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां मोड़ काटने के दौरान पेट्रोल से भरे टैंकर और वेन्यू कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस हादसे के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले को लेकर जानकारी देते हुए टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह बठिंडा से पेट्रोल लोड करके आ रहा था और गुरु नानक मिशन चौक में डिवाइडर के साथ अपनी दिशा में जा रहा था। इस दौरान वेन्यू चालक ने टैंकर में टक्कर मार दी। उसका कहना है कि ये हादसा कार चालक की गलती के कारण हुआ है।

Related Articles

Back to top button