
लायंस क्लब जालंधर ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस,ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति का दिया संदेश*

जालंधर, 15 अगस्त। लायंस क्लब जालंधर द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता क्लब प्रधान लायन अश्विनी मल्होत्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि श्री गुलशन शर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया।इस अवसर पर प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने सभी का स्वागत करते हुए बधाई संदेश दिया।श्री गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।लायंस क्लब के परिवार के बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि गुलशन शर्मा ने भारत की गुलामी के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिवीरों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।कार्यक्रम में एडवाइजर आर.एस.आनंद,पूर्व प्रधान रवि मलिक,ललतेश भसीन,नरेंद्र भसीन,दिनेश शर्मा,जे.पी.एस. सिद्धू,सुरेंद्र कौर चौधरी,सीनियर वाइस प्रधान सतबीर सिंह भाटिया,सचिव अरुण वशिष्ट,ट्रेजरर सुरिंदर सिंह,पीआरओ सरवन अग्रवाल,मीडिया ईंचार्ज जगन्नाथ सैनी,एम.एल. गुप्ता, एन.के.कांसरा,सुधीर कपूर,ए.के.बहल,हर्षवर्धन शर्मा,रमेश कश्यप,बलकार सिंह सैनी,सेवा सिंह,खुशपाल सिंह,मोहित सलूजा,वंदना मेहता,सुधा वशिष्ट,रुपिंदर अग्रवाल, देवांशी, कुलजीत सिंह, डॉ. अमरजीत,आई.पी. सेठी,गुलशन अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में लायंस सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।मंच संचालन की जिम्मेदारी सचिव अरुण वशिष्ट ने निभाई, जबकि सीनियर वाइस प्रधान सतबीर सिंह भाटिया ने सभी का धन्यवाद किया।समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।



