
लायंस क्लब जालंधर द्वारा राष्ट्रीय अंधविद्यालय में दोपहर भोज एवं फल-बिस्कुट वितरण*

जालंधर, 18 अगस्त 2026
लायंस क्लब जालंधर ने सेवा प्रकल्पों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, लायंस इंटरनेशनल प्रेजिडेंट के आह्वान “फूड फॉर हंगर” के अंतर्गत आज राष्ट्रीय अंधविद्यालय,ऋषि नगर, जालंधर में सेवा कार्य किया।क्लब के प्रधान लायंन अश्वनी मल्होत्रा के दिशानिर्देश में अंधविद्यालय में रहने वालों को फल, बेकरी के खाद्य पदार्थ भेंट किए गए एवं दोपहर का भोजन करवाया गया। इस सेवा प्रोजेक्ट में सीनियर लायन सदस्य एम.एल. गुप्ता का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर सचिव अरुण वशिष्ट,कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह,पीआरओ सरवन अग्रवाल,मीडिया इंचार्ज जगन नाथ सैनी,सीनियर लायन एम.एल. गुप्ता,ऐ के बहल,सेवा सिंह, राकेश खिल्लन,नमया सेठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अंधविद्यालय जैसी संस्थाओं की मदद के लिए समाज को आगे आना चाहिए। हर कार्य सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता। लायंस क्लब जालंधर जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है।अंत में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी इसी तरह मिलजुल कर आगे भी सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।



