Sliderपंजाब

बिकानेर स्वीट्स एंड बेकर की दुकान को देर रात चोरों ने बनाया अपना निशाना

जालंधर: ताजा मामला थाना 7 के अधीन आते इलाके से चोरी का सामने आया है। जहां गढ़ा रोड़ पर स्थित बिकानेर स्वीट्स एंड बेकर की दुकान को देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। घटना का दुकानदार को आज सुबह दुकान खोलने के दौरान पता चला। दरअसल, चोरों द्वारा दुकान का शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया गया।पीड़ित दुकानदार गणेश ने बताया कि शटर उखड़ा हुआ था और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और दुकान की तिजौरी से नगदी व डी.वी.आर. गायब थे। जिसके बाद दुकानदार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार तिजौरी से चोर 92 हजार की नगदी और डी.वी.आर. लेकर फरार हो गए। गणेश के अनुसार वह देर रात 11 बजे दुकान बंद करके गए थे। इस दौरान आज सुबह भाई को दुकान खोलने के लिए कहा और भाई ने दुकान पर देखा कि शटर टूटा हुआ था। वहीं पुलिस ने दुकान ना खोलने की अपील की और फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button