Sliderपंजाब

जम्मू कश्मीर मे आतंकी सिलसिले में NIA की Raid

जम्मू: जम्मु-कश्मीर में शनिवार सुबह NIA ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एन.आई.ए. ने आतंकी मामले की जांच के सिलसिले में उक्त कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार एन.आई.ए. ने CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ मिलकर शनिवार को अनंतनाग जिले में दो जगहों पर छापेमारी की। NIA की टीम ने संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बिजबेहरा में सिकॉप में छापेमारी की। इस दौरान NIA की टीमों ने आतंकी मामले के सिलसिले में पुलिस ज़िला हंदवाड़ा में कई चिन्हित जगहों पर तलाशी शुरू की। तलाशी अभियान की अगुवाई डिप्टी सुपरिटेंडेंट कश्यप कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार अब्दुल कद्दूस राथर पुत्र अली मोहम्मद राथर निवासी खानू बाबागुंड, थाना क्रालगुंड के घर पर तलाशी शुरू की गई। वह अभी एक विध्वंसक गतिविधि से जुड़े मामले में हरियाणा जेल में बंद हैं।

Related Articles

Back to top button